उत्तराखंड: जन्मदिन पर घर पहुंचेगा शहीद का पार्थिव शरीर, 21वें जन्मदिन से पहले देवभूमि का लाल हुआ शहीद

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Kashipur:मनुष्य के जीवन में नियति क्या-क्या खेल खेलती है। इसे कोई नहीं जान सकता है। सिक्किम में खाई में सेना का वाहन गिरने से शहीद हुए काशीपुर निवासी हिमांशु नेगी का पार्थिव शरीर देर रात तक उनके निवास पर पहुंचेगा। शुक्रवार यानी दो जुलाई को हिमांशु का भी जन्‍मदिन है। लेकिन जन्मदिन की खुशियों से पहले घर पर कोहराम मच गया। आज बेटे का पार्थिव शरीर घर पर पहुंचेगा। बेटे के शहीद होने के बाद स्‍वजनों को सांत्‍वना देने के लिए घर पहुंचने वालों का तांता लगा हुआ है। हिमांशु का पार्थिव शरीर देर रात तक पहुंचने की संभावना है।

गौरतलब है कि हेमपुर डिपो की पांडे कालोनी निवासी हिमांशु नेगी की नियुक्ति 27 मार्च 2019 को 7-कुमाऊं रेजीमेंट में बतौर सिपाही हुई थी। जम्‍मू कश्‍मीर में ड्यूटी करने के बाद वह पश्चिम बंगाल की बीनागुड़ी पोस्‍ट पर तैनात था। हिमांशु 45 दिन का अवकाश पूरा करने के बाद विगत दो जून को ही ड्यूटी पर लौटा था। बुधवार की सुबह 11 बजे रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर ने हिमांशु की शहादत की खबर उसके स्‍वजनों को दी।

शहीद हिमांशु के पिता हीरा सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात बेटे का पार्थिव शरीर घर पहुंचने की संभावना है। आज हिमांशु का 21वां जन्‍मदिन है। छोटी-सी उम्र में देश के लिए शहीद हुए देवभूमि के लाल का परिवार पूरी तरह से टूट गया है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।