उत्तराखंड : ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटी रोडवेज की टेंपो ट्रैवलर, 17 यात्री घायल

खबर शेयर करें

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगीधार के पास गुरुवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की टेंपो ट्रैवलर के अचानक ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को खाई में जाने से बचाने के लिए पहाड़ की ओर मोड़ दिया। पहाड़ से टकराने के बाद टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार 17 यात्री घायल हो गए, जबकि एक यात्री को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर वाहन पलटा देखकर आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से टेंपो ट्रैवलर में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

चालक ने पहाड़ की ओर मोड़ दिया वाहन

टेंपो ट्रैवलर चालक ने बताया कि मसूरी से देहरादून की ओर जाते समय अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण स्थिति बिगड़ती देख उसने वाहन को खाई की ओर जाने से रोकने के लिए पहाड़ की तरफ मोड़ दिया। पहाड़ से टकराने के बाद वाहन सड़क पर पलट गया। चालक के मुताबिक, यदि समय रहते वाहन को पहाड़ की ओर नहीं मोड़ा जाता तो वह खाई में जा सकता था और हादसा कहीं अधिक गंभीर हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल (अभी-अभी)-लगातार बारिश से जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए ये निर्देश

एक यात्री ने बताया कि यात्रा सामान्य चल रही थी, तभी अचानक टेंपो ट्रैवलर पलट गई। यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वाहन के अंदर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यात्रियों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नैनीताल में 40, अल्मोड़ा में 23, बागेश्वर में 11 मार्ग बंद

मसूरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद ही हादसे की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।