उत्तराखंड: अल्मोड़ा शादी में गए लालकुआं के किशोर की सेल्फी लेते समय मौत, मातम में बदली खुशियां…

खबर शेयर करें

Almora News: सेल्फी का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं। सेल्फी लेते समय कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद लोग लापरवाही करते है। अब खबर अल्मोड़ा जिले से है। जहां सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से लालकुआं के एक किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि किशोर लालकुआं से लमगड़ा शादी में आया था। आगे पढ़िए…

पुलिस के अनुसार कालिका मंदिर, बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी 16 वर्षीय कृष्णा सिंह पुत्र भीम सिंह चार दिन पहले लमगड़ा के गांव लमटाना में अपने ननिहाल शादी में शामिल होने आया था। एक जून को शादी है। बताया जा रहा हैं कि मंगलवार को कृष्णा अपने चार दोस्तों के साथ सिरसोडा के पास सेल्फी लेते समय अचानक नदी में गिर गया। इसकी सूचना दोस्तो ने ग्रामीणों को दी। दोस्तों की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नदी में कूदकर किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लमगड़ा एसओ दिनेश महंत का कहना है कि किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।