उत्तराखंड:(शाबास भुली)-चमोली की बेटी ने जर्मनी में जीता पदक, फिर बढ़ाया देवभूमि का मान

खबर शेयर करें

Chamoli News: 16 से 27 जुलाई 2025 तक राइन-रूहर, जर्मनी में आयोजित FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 में 100 से अधिक देशों के लगभग 8,500 छात्र-एथलीट 18 खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इसी प्रतियोगिता में चमोली जिले के मजोठी गांव की बेटी मानसी नेगी ने वॉक रेस की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

बता दें कि मानसी नेगी 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, गुवाहाटी (अंडर‑20)- 10,000 मीटर रेस वॉक में मानसी ने 47:30.94 मिनट में स्वर्ण पदक जीता (राष्ट्रीय रिकॉर्ड) है। 82वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स, तमिलनाडु- 20 कि.मी. वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता। वही विश्व विश्वविद्यालय खेल 2023, चेंगदू (चीन)-भारत की महिला टीम के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

पहाड़ की कठिनाइयों, सीमित संसाधनों और चुनौतियों को पार करते हुए, मानसी नेगी ने अपने छोटे से गाँव मजोठी (चमोली) से निकलकर इंडिया का नाम रोशन किया। उनकी यह यात्रा किसी प्रेरणास्पद कहानी से कम नहीं है—उनकी उपलब्धियाँ युवाओं के लिए एक मिसाल हैं।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।