उत्तराखंडः भारी बारिश के कहर से 8 जिलों में स्कूल बंद, कुमांऊ-गढ़वाल की 100 सड़कें हुई बंद

खबर शेयर करें

 Uttarakhand Weather: आज भी राज्‍य के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं सहित गढ़वाल के आठ जिलों में 12वीं तक स्‍कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। वहीं राज्‍य में 100 मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध चल रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन भारी वर्षा का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। प्रदेश के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। धर प्रशासन ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए गढ़वाल मंडल के पौड़ी, रुद्रप्रयाग और कुमाऊं के सभी छह जिलों में 12वीं तक के स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को अवकाश घोषित किया है।

भूस्खलन होने और मालबा आने से प्रदेश में लगभग 100 सड़कें बंद हैं। इस कारण 200 से अधिक गांव आलग-थलग पड़ गए हैं। ग्रामीणों को राशन, सब्‍जी, दूध समेत रोजमर्रा के अन्य सामान के लिए, जूझना पड़ रहा है। बीमारों को अस्पताल पहुंचाना भी कठिन हो गया है। चारधाम यात्रा मार्ग भी निरंतर अवरुद्ध हो रहे हैं। विद्युत, पेयजल और संचार सेवा भी बाधित होने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा : अप्रैल में लौटी सर्दी, लोग हैरान, फिर निकले गर्म कपड़े और कंबल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।