उत्तराखंड: दुबई में खेलेगा पहाड़ का रोहित, भारतीय फुटबाल टीम में हुआ चयन…

खबर शेयर करें

Bageshwar News: उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर है। अंतरराष्ट्रीय फुटबालर रोहित दानू का चयन भारतीय टीम अंडर 23 के लिए हुआ है। जिसके बाद वह दुबई रवाना हो गए हैं। भारतीय टीम दुबई में तीन मैच खेलेगी। आगामी 24 और 25 अक्टूबर के बीच होंगे। पहाड़ के रोहित का चयन होने पूरे उत्तराखंड में खुशी का माहौल है।

बता दे कि पहाड़ की प्रतिभाएं लगातार उभरकर सामने आ रहे है। ऐसे ही होनहार खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय फुटबालार रोहित दानू एक बड़ा है। 23 वर्ष के रोहित दानू का भारतीय अंडर-23 फुटबाल टीम मे चयन हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: चुनाव आयोग ने जारी किये उत्तराखंड में गृह सचिव को हटाने के आदेश…

देश और प्रदेश के लिए कई उपलब्धियां हासिल कर चुके रोहित दानू मूलरूप से बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं। सेंटर फॉरवर्ड प्लेयर के तौर पर खेलते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पिता प्रताप सिंह व कोच नीरज पांडेय ने खुशी जताई है। रोहित भारतीय अंडर 14, 15, 16, 17 व 19 टीम से खेल चुके हैं। अभी वह भारतीय फुटबाल टीम अंडर 23 के लिए चुने गए है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page