उत्तराखंडः 1 सितंबर से शुरू होगी महिला होमगार्ड की भर्ती, पहले आयेगा इन जिलों नंबर…

खबर शेयर करें

राज्य के विभिन्न जनपदों में 1 सितंबर से 320 महिलाओं ने वार्ड और 10 प्लाटून कमांडरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर इसकी घोषणा की गई थी। अब शासन ने इसकी मंजूरी भी दे दी है। उत्तराखंड के 10 जिलों में पहली बार होमगार्ड की महिला प्लाटून की भर्ती के बाद खोली जाएंगी। पहले चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भर्ती होगी जबकि दूसरे चरण में चंपावत पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में भर्ती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आगामी 3 अगस्त को भर्ती की विज्ञप्ति जारी होगी। 1 सितंबर से प्रथम चरण वाले जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी यह परीक्षा 30 अंकों की होगी। इस प्रकार कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी। यह भर्ती अक्टूबर के पहले सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। इसके अलावा होमगार्ड के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 से अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। शैक्षिक आहर्ता न्यूनतम दसवीं होगी जिसके लिए 10 अंक अन्य जैसे एनसीसी के लिए अधिकतम 5 अंक, कुशल खिलाड़ी के लिए 5 अंक, कुशल वाहन चालक के लिए 5 अंक निर्धारित होंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।