उत्तराखंडः सरकारी अस्पतालों में चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों पर भर्ती जल्द, देखिए जिलेवार रिक्त पद

खबर शेयर करें

Govt jobs uttarakhand: प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से खाली पड़े चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों को जल्द भरा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान इस संबंध में निर्देश दिए।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिलों में चतुर्थ श्रेणी के खाली पदों की संख्या इस प्रकार है:

  • देहरादून: 98
  • हरिद्वार: 110
  • चमोली: 190
  • टिहरी: 78
  • पौड़ी: 49
  • पिथौरागढ़: 137
  • ऊधमसिंह नगर: 76
  • नैनीताल: 356
  • अल्मोड़ा: 30
  • उत्तरकाशी: 46
  • रुद्रप्रयाग: 85
  • चंपावत: 42
  • बागेश्वर: 02
यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।