उत्तराखंड: पुलिस ने जारी की अपडेट, ये तीन रूट खुले, 8 रूट अभी भी बंद…

खबर शेयर करें

Haldwani News: नैनीताल जिले के विभिन्न स्थानों में फंसे यात्री एवं पर्यटक निम्न स्थानों से अपने गंतव्य को जा सकते हैं।

1- नैनीताल में फंसे एवं रुके हुए यात्री कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
2- भवाली में फंसे हुये पर्यटक/यात्री भीमताल से होते हुए बाया हल्द्वानी से अपने गंतव्य को जा सकते हैं
3- गेठिया में फंसे हुए यात्री/ पर्यटक बाया भवाली होते हुए भीमताल से हल्द्वानी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।

  नैनीताल जिले में वर्तमान समय पूर्णरूप से बाधित मार्ग।*

1- नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग मड-हाउस ज्योलीकोट के पास मुख्य मार्ग बहे जाने से यातायात पूर्ण रूप से बाधित है।
2- रामनगर से गार्जिया-अल्मोड़ा मार्ग धनगढ़ी रामनगर नाले में पानी के उफान के कारण बंद है।
3- भवाली से अल्मोड़ा मार्ग खैरना के पास मलवा आने से बंद है।
4- हल्द्वानी से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग गौला पुल की एप्रेचिंग साइड का बडा हिस्सा गोला में बहने से अवरूद्ध है।
5- काठगोदाम से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग शेरनाला में पानी के तेज बहाव के कारण अवरूद्ध है।
6- भीमताल से पदमपुरी मार्ग विनायक के पास मलवा आने से अवरूद्ध है।
7- नैनीताल रूसी बाईपास के पास मलवा आने से रूसी बाईपास सुखाताल की और मार्ग बंद है।
8- खैरना से बेतालघाट मार्ग अवरूद्व है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।