उत्तराखंड: पिथौरागढ़ से दिल्ली विमान सेवा शुरू, अग्निशमन टीम ने किया वाटर कैनन सैल्यूट

खबर शेयर करें

Pithoragadh News: आज पिथौरागढ़ से दिल्ली के बीच एलाइंस एअर कंपनी की 42 सीटर विमान सेवा की शुरुआत हुई। इस ऐतिहासिक अवसर पर जनपद पिथौरागढ़ की अग्निशमन एवं आपात सेवा प्रभारी एलएफएम नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में फायरफायटर्स द्वारा विमान को वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया, जो इस नई विमान सेवा की शुरुआत का प्रतीक था।

इस खास मौके पर, पिथौरागढ़ के अग्निशमन दल ने विमान के ऊपर पानी की धार से शानदार स्वागत किया, जो न केवल विमान सेवा की शुरुआत को चिह्नित करता है, बल्कि नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में पिथौरागढ़ के योगदान को भी दर्शाता है। इस सेवा के शुरू होने से पिथौरागढ़ और दिल्ली के बीच यात्रा में सुविधा और कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।