उत्तराखंडः(बड़ी खबर)-मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों में बारिश की संभावना

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather: आज दून समेत पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि प्रदेश भर में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पांच मई तक तेज हवाएं और हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। जबकि पर्वतीय जिलों में मौसम के बिगड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विशेषज्ञों ने हिदायत देते हुए कहा कि पांच मई तक प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में यात्रा सावधानी के साथ करें। मौसम में बदलाव होने से ठंड लौट सकती है। ऐसे में गर्म कपड़े और मौसम की जानकारी लेकर ही घर से निकलें। चारधाम यात्रा पर निकलने वाले लोग वहां के मौसम की जानकारी जरूर लें। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच मई तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज हवाएं और बिजली चमकने के साथ कुछ इलाकों में बारिश परेशानी बढ़ा सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।