उत्तराखंड: देवभूमि का एक और लाल शहीद, पांच माह बाद बंधना था सेहरा…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आयी है। जहां देवभूमि का एक और जवान देश के लिए शहीद हो गया है। जानकारी अनुसार गढ़वाल राइफल में तैनात जिले के राइफल मैन अनिल सिंह चौहान राजौरी के मेंढर सेक्टर में शहीद हो गए हैं। गुरुवार को सेना की ओर से शहीद के परिजनों को शहादत की सूचना दी गई है।

बता दें अनिल चौहान 8वीं गढ़वाल रेजीमेंट के जवान थे। वह पौड़ी जिले के द्वारीखाल के रहने वाले थे। शहीद के पिता का नाम बृज मोहन सिंह चौहान है व भी सेना से रिटायर हैं और माता का नाम कांति देवी है। उनके बड़े भाई भी सेना में हैं। जानकारी के मुताबिक शहीद अनिल चौहान की मई माह में शादी होने वाली थी। शहादत की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर है।

Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।