उत्तराखंड: ओ हिमा हयू पड़ौ पहाड़ा, बारिश और बर्फबारी से ठिठुरे आमा-बूबू और नानतिन

खबर शेयर करें

Snowfall in Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार सुबह से देहरादून में लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ती ठंड के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। बागेश्वर में शनिवार सुबह से बारिश का दौर जारी है, कपकोट के कर्मी विनायक समेत ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में बारिश जारी है।  उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे ठंडक और बढ़ गई है।

अल्मोड़ा में आज मौसम विभाग का अनुमान सटीक साबित हुआ है। अल्मोड़ा में शनिवार की सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कड़ाके की ठंड होने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अल्मोड़ा में मौसम के चलते पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ेगी।

चमोली जिले में भी रातभर से बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ धाम में लगभग तीन फीट और हेमकुंड साहिब में चार फीट तक बर्फ जम चुकी है। फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, औली और गोरसों जैसे इलाकों में भी भारी बर्फबारी का दौर जारी है। औली में सड़क से बर्फ हटाने के लिए कटर मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। यहां पर्यटकों के वाहन बर्फ में फंसे हुए हैं। चमोली-मंडल-ऊखीमठ-कुंड हाईवे, मलारी हाईवे और बदरीनाथ हाईवे बर्फबारी के चलते बंद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 24 घंटे के ‘वॉच द कोड’ हैकाथॉन का समापन, टीम सुपरसोनिक अव्वल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।