उत्तराखंड: अब पहाड़ की बेटी प्रियंका बनी करोड़पति, My 11 Circle में जीते एक करोड़…

Bageshwar News: आईपीएल में टीम बनाकर लोग हर दिन करोड़ों रूपये जीत रहे है। इस बार उत्तराखंड से लगातार लोग करोड़पति बन रहे है। इससे पहले कई लोग ड्रीम 11 में टीम बनाकर करोड़पति बन चुके है। अब पहाड़ की बेटी भी करोड़पति बनी है। जी हां बागेश्वर निवासी प्रियंका परिहार ने माइ सर्किल 11 My 11 circle app पर टीम बनाकर एक करोड़ जीते है। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। इससे पहले चौखुटियां के मुकेश माइ सर्किल 11 एप My 11 circle app पर टीम बनाकर 1 करोड़ जीत चुके है।

इंडियन प्रीमियर लीग में बागेश्वर के उडलगांव की निवासी प्रियंका परिहार ने गुजरात टाइटंस और आरसीबी के मुकाबले में माय सर्किल 11 ऐप My 11 circle app पर टीम बनाई थी। इस मुकाबले में प्रियंका द्वारा चुनी गई टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें लीग में पहली रैंक हासिल हुई थी, जिसमें प्रियंका परिहार ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। अब उन्हें जल्द ही टैक्स काटकर पैसे मिल जाएंगे।

बता दें कि वह वर्तमान में अपने मेजर पति अशोक परिहार के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रही हैं। प्रियंका के पिता कैलाश सिंह मेहता बागेश्वर में एक निजी स्कूल के संचालक है। प्रियंका का कहना है कि वह लीग में प्रथम आई और उन्होंने ये राशि जीती है। इस उपलब्धि से उनके परिजन काफी खुश हैं। प्रियंका के परिवार में खुशी का माहौल है।






लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज फॉलो करें
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें