उत्तराखंड: अब धीरेंद्र बने करोड़पति, Dream 11 में टीम बनाकर जीते 1 करोड़…

खबर शेयर करें

Dream 11 Winner: उत्तराखंड में लगातार युवा ड्रीम 11 में करोडपति बन रहे है। इसी पहले कई युवाओं का सपना साकार हुआ है। अब नई टिहरी निवासी युवक ने 1 करोड़ रुपए जीते है। Dream 11 क्रिकेट मैच खेलते समय चंबा के दिखोल गाँव निवासी धीरेंद्र रावत ने एक करोड़ रुपए का मालिक बन गए। घर वालों में खुशी का ठिकाना ना रहा। धीरेंद्र ने नोटिफिकेशन के बाद जब अकाउंट चेक किया तो उसके अकाउंट में 70 लाख रूपये दिखे। धीरेंद्र रावत लम्बे समय से Dream 11 पर टीम बनाकर पैसे लगाते थे।

धीरेंद्र रावत ने बताया कि वह आज शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया Vs अफगानिस्तान मैच में अपना भाग्य आजमाया था। मैच खत्म होने के बाद उसके पास एक करोड रुपए जीतने का मैसेज आया। एक करोड़ रुपए जीतने से धीरेंद्र बेहद खुश है। उसने बताया कि उसके अकाउंट में 24 घंटे के भीतर लगभग 70 लाख रुपये आ जाएंंगे। करीब 30 लाख रुपये टैक्स के रूप में कटेंगे। गांव के युवक के एक करोड़ रुपये की जीतने की चर्चा पूरे गांव और जिले भर में हो रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।