उत्तराखंडः अब बोर्ड परीक्षा में नकल, यहां नकल करती पकड़ी गई 12वीं की छात्रा…

खबर शेयर करें

Almora News: उत्तराखंड में नकल है कि पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। पहले भर्ती परीक्षाओं में पूरे प्रदेश में नकल को लेकर बवाल मचता रहा है। अब उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में भी नकल का मामला सामने आया। उत्तराखंड बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में अल्मोड़ा जिले में नकल का पहला मामला सामने आया है। 12वीं के भौतिक विज्ञान की परीक्षा में एक छात्रा को नकल करते पकड़ा गया है। आगे पढिए…

बोर्ड कार्यालय के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज मजखाली के परीक्षा केंद्र पर सचल उड़न दस्ते ने 12वीं के भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा दे रही संस्थागत छात्रा को परीक्षा में नकल करते पकड़ लिया। छात्रा की उत्तरपुस्तिका कब्जे में लेकर अनुचित सामग्री के साथ सील कर उसे नई उत्तरपुस्तिका उपलब्ध करा दी गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।