उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-10 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट, पहाड़ों में होगी बर्फबारी

खबर शेयर करें

Uttrakhand Weather: उत्तराखंड में बुधवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 10 जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में बारिश हो सकती है। 27 फरवरी से प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। विशेष रूप से 28 फरवरी के लिए भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।