उत्तराखंडः विकास को नये पंख लगायेंगे धामी सरकार के ये बड़े फैसलेः चन्दन बिष्ट

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की सराहना करते हुए प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चन्दन बिष्ट ने कहा कि धामी सरकार द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने से राज्य निर्माण की परिकल्पना साकार होगी। साथ ही नई सौर ऊर्जा नीति को मंजूरी मिलने से राज्य ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा। आगे पढिए…

इसके अलावा विधायक निधि पांच करोड़ रुपये प्रति वर्ष करने से क्षेत्र के विकास कार्य और अधिक होंगे और जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में विकास कार्य करने में और अधिक सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला मंगल दलों को मिलने वाली राशि 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख करने से महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी। धामी सरकार राज्य के विकास के लिए निरंतर संकल्पबद्ध हैं। आज उत्तराखंड सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।