उत्तराखंड: पहाड़ का बेटा सिक्किम में हुआ शहीद, पिथौरागढ़ में गम का माहौल

खबर शेयर करें

Pithoragadh News: उत्तराखंड के लिए सिक्किम से दुखद खबर सामने आई है। हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आकर पिथौरागढ़ जिले के युवा सैनिक विकास कुमार शहीद हो गए। इस दुखद घटना के बाद उनके परिवार में मातम छा गया है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ के गणकोट सुकोली गांव निवासी 19 वर्षीय लांस नायक विकास कुमार 19 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात थे और सिक्किम में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। 29 मार्च को वह अपने दो साथियों के साथ सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त पर निकले थे। इसी दौरान अचानक आए हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

घटना में उनके दोनों साथी सुरक्षित बच निकले, लेकिन विकास कुमार को नहीं बचाया जा सका और वह शहीद हो गए।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में हर आंख नम है और माहौल गमगीन बना हुआ है। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।