उत्तराखंड: पार्थिव शरीर से लिपट गए माँ-बाप और पत्नी, नम आंखों से दी शहीद योगंबर को अंतिम विदाई…

खबर शेयर करें

CHAMOLI NEWS: जम्मू के पुछ जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद सांकरी गांव निवासी राइफलमैन योगंबर सिंह भंडारी का पार्थिव शरीर रविवार को उनके गांव पहुंचा। अंतिम दर्शन के बाद उनके पैतृक घाट बामनाथ के त्रिवेणी घाट पर शहीद को अंतिम विदाई दी गई। 11 मराठा रेजीमेंट के जवानों ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया। शहीद योगंबर सिंह के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नम आंखों से शहीद को विदाई दी।

इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए गए। सुबह 10.30 बजे सेना के वाहन से तिरंगे में लिपटा हुआ उनका पार्थिव शरीर पोखरी होते हुए पैतृक गांव सांकरी पहुंचा। इस दौरान रास्ते भर में लोगों ने जगह-जगह उनके पार्थिव शरीर पुष्प वर्षा की। लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा योगंबर तेरा नाम याद रहेगा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे गांव के लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। इस दौरान शहीद की पत्नी कुसुम देवी उनके शव से लिपट गई। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।