उत्तराखंड: मंत्री धन सिंह ने की घोषणा, शीघ्र होगी 439 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

खबर शेयर करें

Dehradun News: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा की है कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने भर्ती का प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न संकायों में खाली पदों को भरने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

राज्य में रिक्त 439 पदों का वितरण :

  • सामान्य श्रेणी: 218 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 112 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 9 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 68 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 32 पद
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 24 घंटे के ‘वॉच द कोड’ हैकाथॉन का समापन, टीम सुपरसोनिक अव्वल

डॉ. रावत ने बताया कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों के करीब दो दर्जन संकायों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी। इससे प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।