उत्तराखंड: होटल में मिला फौजी का शव, छुट्टी खत्म होने के बाद जा रहा था ड्यूटी

खबर शेयर करें

Khatima News: टनकपुर रोड स्थिति होटल में एक फौजी के शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। बताया जा रहा है कि फौजी छुट्टी काटकर घर पिथौरागढ़ से वापस ड्यूटी को लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया है।

खटीमा सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि टनकपुर रोड स्थित पूर्णागिरी होटल के मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके होटल में ठहरे एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। बताया कि मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर तोड़ा गया तो भीतर व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की शिनाख्त चंचल सिंह (34) पुत्र भगवान सिंह निवासी आगार बिगरा पिथौरागढ़ के रूप में हुयी। सीओ भंडारी ने बताया कि चंचल सिंह सोमवार रात को ही होटल में ठहरा था। फोन पर परिजनों ने बताया कि वह अवकाश पर घर आया था। बंगाल इंजीनियरिंग पटियाला में ड्यूटी पर लौटने के लिये सोमवार सुबह ही घर से निकला था। सीओ भंडारी ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवा दिया है। कमरे से शराब की बोतलें मिली हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के इन्तजार में जुट गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।