उत्तराखंड: मेेडिकल कॉलेजों और सरकारी अस्पतालों में होगी स्टाफ नर्स की भर्ती, पढिय़े बड़ी अपडेट

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मेडिकल कॉलेजों और अन्य सरकारी अस्पतालों में स्टाफ नर्स के 1383 पदों पर इसी महीने भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चिकित्सा चयन आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल तय कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन इसी महीने शुरू होंगे जबकि सितंबर में इन पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

दरअसल राज्य में मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में 28 सौ से अधिक स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती होनी है, जो कि पिछले 2 साल से नहीं हो पाई है। अब चिकित्सा चयन आयोग ने इस भर्ती को दो चरणों में कराने का निर्णय लिया है। जिसके तहत पहले चरण पर मेडिकल कॉलेजों के 1383 नर्सिंग के पद भरे जाएंगे आयोग द्वारा 10 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। जिसमें चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद के 253 पदों के लिए परीक्षा मई महीने में होगी, जबकि इंटरव्यू जून और जुलाई में आयोजित किए जाएंगे, इसके अलावा भर्तियों का शेड्यूल भी जारी किया गया है। उक्त तिथियों में तत्समय की परिस्थितियों के अनुसार बदलाव संभव है। ऐसे में विज्ञप्ति या अन्य जानकारी के लिए समय-समय पर बोर्ड की वेबसाइट देखते रहें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।