उत्तराखंडः भारी बारिश के रेड अलर्ट में शराब तस्कर रेड हैंडेड गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Pithoragadh News: प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने कासनी से वड्डा की ओर पुल पर एक स्कूटी सवार को संदिग्ध हालात में रोका। तलाशी लेने पर स्कूटी से दो पेटियों में 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी हिमांशु कुमार उर्फ हेमू पुत्र फकीर राम निवासी सिलपाटा, पिथौरागढ़ को मौके पर गिरफ्तार कर आबकारी के तहत केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया। मिशन मर्यादा के तहत कुल 24 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं जाजरदेवल पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।