उत्तराखंड: दीवाली के दिन युवक की पाटल से हत्या, आरोपी पत्नी संग फरार…

खबर शेयर करें

Ramnagar crime News: विगत कुछ सालों से उत्तराखंड में अपराधों की बाढ़ से आ गई है। अब छोटी दीवाली के दिन रामनगर के मालधन गांव में एक युवक ने पड़ोसी की पाटल से हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद पुलिस ने खून से लथपथ शव पड़ोसी की झोपड़ी से बरामद किया। मृतक एक हाथ से दिव्यांग है।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के किशनपुर निवासी 45 वर्षीय वीर सिंह पुत्र चेतराम मालधन के आनंदनगर में परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को वीर सिंह पड़ोसी अमर सिंह के घर गया था, जहां उनमें विवाद हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि अमर सिंह ने वीर सिंह के गले पर पाटल से वार उसकी हत्या कर दी।

हत्याकांड के समय आरोपी की पत्नी भी मौके पर ही थी। जिसके बाद वह पत्नी के साथ फरार हो गया। सीओ बलजीत भाकुनी ने बताया कि सूचना पर मालधन व रामनगर से पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और हत्या में प्रयुक्त पाटल भी बरामद कर लिया है। आरोपी अमर सिंह पर हत्या का संदेह है। पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: रोपवे परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रथम बोर्ड बैठक, पढ़िए क्या है खास

आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे अवैध संबंध हो सकते हैं। पुलिस इस पहलू के साथ ही जमीन विवाद पर भी जांच कर रही है। मृतक का बड़ा लड़का जयदेव मजदूरी करता है, जबकि छोटा लड़का टेलर है। हत्याकांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।