UTTARAKHAND JOB: सहायक अध्यापक के 451 पदों पर भर्ती की कार्यवाही शुरू, पढ़िए पूरी खबर…

खबर शेयर करें

DEHRADUN NEWS- राज्य में सहायक अध्यापक प्राथमिक के पदों की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खबर है की निदेशक प्रारंभिक शिक्षा द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर हाई कोर्ट के निर्देश के बाद सहायक अध्यापक प्राथमिक के 451 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें रिक्त पदों को जिलेवार दर्शाया गया है जिसमें पिथौरागढ़ में सबसे ज्यादा 154 और अल्मोड़ा में 124 पदों पर भर्ती होनी है।

इसके अलावा पौड़ी जिले में 30, चमोली में 10 पदों पर, रुद्रप्रयाग में 15, टिहरी में 14 और बागेश्वर में 45 चंपावत में 19 पदों पर भर्ती की जानी है लिहाजा प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति सेवानिवृत्ति आदि के आधार पर सहायक अध्यापक प्राथमिक के उपलब्ध 451 रिक्त पद दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।