उत्तराखंडः सीएम धामी से मिला भारतीय किसान यूनियन, राज्य सरकार किसानों के हित में कर रही कार्यः धामी

खबर शेयर करें

Dehradun News: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। अतिवृष्टि से फसलों को हुई क्षति का पूरा आंकलन किया जा रहा है। केन्द्र सरकार को भी अतिवृष्टि से हुए नुकसान के लिए पत्र भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। राज्य में मिलेट मिशन पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। जैविक खेती को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव विजय कुमार यादव, दीपेन्द्र चौधरी, किसान यूनियन प्रतिनिधिमण्डल से पवन त्यागी, अजब सिंह, संदीप चौहान, विकेश वालियान, तालिब हसन एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।