उत्तराखंड: पिछले डेढ़ महीने से पत्रकारों और सरकार के बीच तालमेल बनाने के कार्य में लगे थे मानसेरा

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार के रूप में पिछले 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में अलग-अलग अखबारों व टीवी मीडिया में काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को अब चुना गया, लेकिन वह तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही टीम तीरथ का हिस्सा बन चुके थे। जानकारी के मुताबिक दिनेश मानसेरा को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने करीब डेढ़ महीने पहले ही अपनी टीम का हिस्सा बना लिया था।

सूचना विभाग की कार्यशैली में बदलाव, सूचना महानिदेशक मेहरबान सिंह का जाना, रणवीर सिंह चौहान का आना उसके बाद मुख्यमंत्री और पत्रकारों के बीच तालमेल को वरीयता, कोविड वैक्सीन का पत्रकारों को भी लगाना जैसे विषय तय करने में साथ ही कोविड प्रभावित पत्रकारों से सूचना महानिदेशक की दूरभाष पर बातचीत के सुझाव को भी मीडिया परिवार ने सराहा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार के रूप में पिछले 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में अलग-अलग अखबारों व टीवी मीडिया में काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को अब चुना गया, लेकिन वह तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही टीम तीरथ का हिस्सा बन चुके थे।

अब सवाल उठता है कि दिनेश मानसेरा की एंट्री तीरथ सिंह रावत की किचन कैबिनेट में एंट्री कैसे हुई, इसके कई पहलू है एक तो ये की तीरथ सिंह रावत, दिनेश मानसेरा को व्यक्तिगत रूप से पिछले 25 सालों से जानते थे, जब वे बीजेपी के कुमाऊं क्षेत्र के मीडिया प्रभारी थे, दूसरा संघ परिवार के दरवाजे से उनकी एंट्री हुई, खबर ये भी थी कि दिनेश मानसेरा की एंट्री त्रिवेन्द्र सरकार के समय ही होजानी चाहिए थी, परंतु उस दौरान दिल्ली हाई कमान से अचानक रमेश भट्ट की एंट्री होगयी और दिनेश मानसेरा का नाम एक किनारे रख दिया गया, दिनेश मानसेरा बेशक एनडीटीवी में अपना कैरियर संभाले हुए थे, लेकिन अपनी विचारधारा को अपने प्रोफेशन में कभी हावी नही होने दिया । वे खबर को खबर की तरह देखते रहे और यही वजह थी कि उन्होंने पत्रकारिता में अपना नाम और साख को बनाये रखा। वो स्वतंत्र रूप से राष्ट्रवादी लेखन भी करते रहे। पांचजन्य और अन्य पत्रों में वो बेबाक लिखते रहे, साथ ही सोशल मीडिया में सहीं को सही गलत को गलत कहने में हमेशा आगे रहे ।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।