उत्तराखंडः शारदा नदी में नहाते समय डूबा बच्चा, परिजनों में मचा कोहराम….

खबर शेयर करें

Tanakpur News: नदियों में नहाते समय कई लोग जान गंवा चुके है। इसके बावजूद फिर भी लगातार हादसे हो रहे है। अब खबर उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर से है। जहां एक 12 वर्ष का बच्चा शारदा नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जल पुलिस ने बच्चे के शव को घाट के पास से ही बरामद किया है। बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आगे पढ़िएं….

जानकारी के अनुसार चंपावत टनकपुर की नई बस्ती कालोनी निवासी आयर्न विश्वकर्मा उम्र12 वर्ष पुत्र पोतीराम विश्वकर्मा शारदा नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह पानी मे डूब गया। परिजनों ने बताया कि उसे मिर्गी के दौरे आते थे। आशंका जताई जा रही है कि पानी में मिर्गी का दौरा आने से उसकी मौत हुई होगी। क्योंकि वह उस जगह पर डूबा है जहां पानी डूबने लगायक नहीं था। वह कक्षा 5 का छात्र था। बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।