उत्तराखंडः यूपी से घूमाने के बहाने लाया पहाड़, अवैध संबंधों के शक में की रिजवान ने मुस्कान की हत्या…

खबर शेयर करें

Tanakpur Crime News: चंपावत जिले के टनकपुर में हुई महिला की हत्या का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। जिसका खुलासा आज पुलिस ने किया। बता दें कि टनकपुर के ग्राम बिचई में रेलवे पटरी के पास कलमठ में एक महिला लाश मिली थी। हत्या के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसी का पति निकला। आगे पढ़िए…

पुलिस के अनुसार रिजवान ने मृतका मुस्कान से प्रेम विवाह किया था। लेकिन वह उस पर शक करता था। जिसके बाद उसने अवैध संबंधों के शक पर मौत के घाट उतारा था। पूरी घटना 27 जनवरी की है। आज एसपी देवेंद्र पींचा ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि विग 28 जनवरी को टनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिचई में रेलवे पटरी के पास कलमठ में अज्ञात महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आयी तो पुलिस ने अज्ञान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अब आरोपी की तलाश में एक टीम का गठन किया गया। आगे पढ़िए…

वहीं मृतका की पहचान के लिए स्थानीय स्तर के साथ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जाकर की। इस बीच पुलिस के साथ सुराग लगा। चार अप्रैल को थाना भोजीपुरा ने विवाहित महिला के गुमशुदा होने की सूचना दी। जिसके बाद टनकपुर में मिली महिला के लाश की पहचान 22 साल की मुस्कान पुत्री हसमंत खान निवासी ग्राम घंघोरा घंघोरी थाना भोजीपुरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। अब पुलिस को इस हत्याकांड की लीड मिलने के बाद हत्यारे तक पहुंचने में आसानी हो गईं आगे पढ़िए…

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सीएम धामी ने किया निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण

पुलिस जांच में पता चला कि मुस्कान का निकाह उसी गांव में रहने वाले रिजवान से हुआ था। ऐसे में पुलिस को रिजवान पुत्र सईद खान पर शक हुआ तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पूछताछ में रिजवान की निशानदेही पर होटल का आंगतुक रजिस्टर, होटल में ठहरने के लिए दिये गये आधार कार्ड बरामद किये। पूछताछ में उसने बताया कि उसे मुस्कान के किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध होने का शक था। ऐसे में वह इससे पहले उसने मुंबई के हाजी अली दरगाह ले जाकर मुस्कान को समुद्र में धक्का देने की योजना बनाई। लेकिन वहां भीड़ होने से उसे ऐसा करने का मौका नहीं लगा। आगे पढ़िए…

यह भी पढ़ें 👉  जनता को मिली राहत, हल्द्वानी से मुक्तेश्वर के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू

रिजवान पिथौरागढ़ के जौलजीवी में वेल्डिंग का कार्य करता था। ऐसे में आने-जाने व होटल में ठहरने से रिजवान टनकपुर से अच्छी तरह परिचित हो गया था। अब उसने पहाड़ लाकर मुस्कान को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसके बाद वह 26 जनवरी को मुस्कान को टनकपुर लाया। रात में होटल में रूका। 27 जनवरी की सुबह रेलवे स्टेशन पर चाय पी। अगले स्टेशन से ट्रेन पकड़ने की बात कहकर मुस्कान को पटरी-पटरी पैदल बिचई की तरफ लाया। जहां पुलिया के नीचे कलमठ में ले जाकर उसी के दुपट्टे से मुस्कान का गला घोंट दिया। हत्याकांड का पर्दाफाश करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक टनकपुर चंद्रमोहन सिंह, एसएसआइ बीएस बिष्ट, थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसओजी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत समेत कई पुलिस सिपाही शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।