उत्तराखंड: मुख्यमंत्री के आदेश पर हल्द्वानी में भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में एक गजब का मामला सामने आया है मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश हैं कि थाना व चौकी में आने वाले सभी पीडि़तों की सुनवाई हो। आनलाइन शिकायत करने व उस पर मुकदमा कर उचित जांच करने का भी प्रविधान है। पुलिस की कार्यशैली पर कोई खास बदलाव होता नहीं दिखा रहा। इसी का उदाहरण का भैंस चोरी का मुकदमा। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर नैनीताल जिले की पुलिस ने भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारिके अनुसार ग्राम हाथीखाल अर्जुनपुर, हल्द्वानी निवासी खष्टी देवी की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। वह अपने परिवार का बड़ी मुश्किल से भरण पोषण करती हैं। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने कर्ज लेकर दो भैंसे खरीदी थी। भैंसों का दूध बेचकर उनकी आमदनी बढ़ रही थी, लेकिन 21 जनवरी 2022 की रात खष्टी के लिए काली रात जैसी हो गई।

चोरों ने उनकी गौशाला में बधी दो दुधारू भैंस चोरी कर ली। भैंस चोरी होने से परेशान खष्टी ने मंडी पुलिस चौकी में पहुंचकर मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें टरका दिया। पुलिस ने भैंस चोरी को हलके में लिया। मगर खष्टी की आमदनी का स्रोत ही चोरी हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: इंडेन गैस मैनेजर की संदिग्ध मौत, गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप

जिसके बाद थक हारकर परेशान खष्टी ने पुलिस अधिकारियों से भी गुहार लगाई। लेकिन मदद न मिली तो वह सीएम के पास पहुंच गईं। सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से मामले में एफआइआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज किया। हल्द्वानी कोतवाली में भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।