उत्तराखंड: हथौड़ा लेकर तोडऩे लगा एटीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Rurkee: एटीएम से चोरी की घटनाएं आपने सुनीं होगीं। लेकिन रुडक़ी डिफेंस कालोनी के पास स्थित एक एटीएम कक्ष में घुसकर एक चोर ने हथौड़े से एटीएम को तोडऩे का प्रयास किया। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है। इसके बाद वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पिछले दो दिन से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक डिफेंस कालोनी के पास स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रात के समय मौका पाकर घुस जाता है। आरोपी युवक हथौड़े से एटीएम तोडऩे का प्रयास करता है, लेकिन इसी बीच बैंक का सायरन बज जाता है। इस दौरान सायरन की आवाज सुनकर आरोपी सकपका जाता है। इसके बाद वह वहां से फरार हो जाता है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो पुलिस को भी मिला है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 15 जून का बताया गया है। पुलिस से भी इस मामले में शिकायत की गई है। पुलिस को भी यह वीडियो मिला है। सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। फुटेज में दिख रहे आरोपित को पहचान कर उसकी धरपकड़ की जाएगी।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।