उत्तराखंडः शासन ने जीओ किया जारी, इस माह हो सकती है बोर्ड परीक्षाएं…

खबर शेयर करें

Ramnagar News: बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर इस बार 10वीं और 12वीं के बोर्ड का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित करेगा। इसके लिए शासन ने जीओ जारी कर दिया है। इस बार फरवरी अंतिम सप्ताह या मार्च प्रथम सप्ताह में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं और उसके परिणाम जारी न होने के कारण उच्च शिक्षा में भी एडमिशन प्रभावित होते हैं। इस कारण उच्च शिक्षा में भी समय से शैक्षिक सत्र शुरू नहीं हो पाते थे। इसे देखते हुए शासन ने यह कदम उठाया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद को शासन से समय पर बोर्ड परीक्षाएं कराने और उनका परिणाम 30 अप्रैल तक जारी करने का आदेश प्राप्त हुआ है। बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश पर समय पर परीक्षाएं कराने और फिर उनका परिणाम घोषित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।