उत्तराखंडः (अच्छी खबर)-महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती जल्द, इस आधार पर होगा चयन…

खबर शेयर करें

Dehradun News: उत्तराखंड में भर्ती की तैयारी कर रही बेटियों के लिए खुशखबरी है कि राज्य में जल्द ही महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा कराने पर असमंजस था। लेकिन शासन स्तर पर निर्णय लिया गया कि भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। इन महिलाओं की भर्ती शारीरिक परीक्षा और शैक्षिक योग्यता के आधार पर की जाएगी। आगे पढ़िए…

गौरतलब है कि प्रदेश में इस समय लगभग 6500 होमगार्ड विभिन्न सरकारी कार्यालयों और पुलिस कार्यों में सहयोग दे रहे हैं। इसमें पुरुष और महिला होमगार्ड दोनों ही शामिल हैं । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में रैतिक परेड में महिला होमगार्डों की भर्ती की घोषणा की थी। आगे पढ़िए…

उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून होमगार्ड के पदों पर भर्ती कराने का निर्णय लिया गया है। होमगार्ड विभाग में महिला होमगार्ड के 239 पद स्वीकृत हैं। जिसमें 215 होमगार्ड महिला तैनात हैं। ये महिला होमगार्ड देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में सेवा दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा संग आध्यात्मिक विकास को नई दिशा, गंगा घाट लोकार्पण में बोले सीएम धामी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।