उत्तराखंडः पहाड़ में सब्जी के बहाने गांजा तस्करी, दो चचेरे भाई गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Almora News: थाना सल्ट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी कर रहे दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 16.895 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। दोनों आरोपी पिकअप वाहन में सब्जियों के बीच गांजा छिपाकर ले जा रहे थे।

थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान चिमटाखाला–मरचूला मार्ग पर एक पिकअप वाहन (संख्या यूके-01-सी-0780) को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में सब्जियों के साथ दो कट्टों में 16.895 किलो गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय विशाल सिंह और 19 वर्षीय भूरे सिंह के रूप में हुई है। दोनों ग्राम वजीरगंज रेहडिया, थाना वजीरगंज, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी हैं और वर्तमान में रामनगर में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)- भारी बारिश का अलर्ट, मंगलवार को भी बंद रहेंगे इस जिले के सभी स्कूल

सराईखेत से ला रहे थे गांजा

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी सराईखेत से गांजा खरीदकर रामनगर ले जा रहे थे। पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। साथ ही, पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर )- अगले 3 घंटों में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमित जोशी, अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, संजू कुमार और कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार शामिल रहे। जनपद पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।