उत्तराखंडः रात में यहां लगे भूकंप के झटकें, 3.1 रिक्टर स्केल रही भूकंप की तीव्रता

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: एक बार फिर देवभूमि भूकंप से कांपी है। रविवार देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र देहरादून में पांच किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप रात करीब नौ बजकर 56 मिनट पर आया। भूकंप के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। लोगों ने बताया कि भूकंप के कारण किसी नुकसान की खबर नहीं है। विगत मंगलवार को ही जम्मू-कश्मीर में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। पहले भूकंप का केंद्र बारामूला जिले में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई थी। भूकंप का दूसरा झटका बारामूला में महसूस किया गया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.8 दर्ज की गई थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।