उत्तराखंडः धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, नगर निकायों में आरक्षण समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती मुहर

खबर शेयर करें

Uttarakhand Cabinet Meeting: पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय में होगी। लगभग तीन महीने बाद हो रही बैठक में नगर निकायों में आरक्षण के लिए एक्ट में संशोधन समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय पर मुहर लग सकती है।

बैठक में वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, कृषि व कृषक कल्याण, शहरी विकास, राजस्व, महिला सशक्तीकरण समेत विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों पर निर्णय लिए जाएंगे। इससे पहले पुष्‍कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले गत मार्च माह में हुई थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।