उत्तराखंड:(बधाई)-देवभूमि की बेटी को मिली यूपी जेल की जिम्मेदारी, अदिति बनी यूपी जेल की अधीक्षक…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: आज देवभूमि की बेटियों का डंका हर जगह बज रहा है। बेटियां लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। खेल के मैदान से लेकर बॉलीवुड तक और सेना लेकर पुलिस तक बेटियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। अब कोटद्वार की बेटी को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। गुरुवार को डा. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में अदिति श्रीवास्तव ने पासिंग आउट परेड में ट्रेनिंग पूरी की। उनके अलावा आठ अन्य जेल अधीक्षकों और 15 डिप्टी जेलरों की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई।

उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली अदिति श्रीवास्तव का जेल अधीक्षक के पद पर चयन हुआ है। अदिति श्रीवास्तव ने लखनऊ में आठ महीने की ट्रेनिंग पूरी कर ली। इस मौके पर जेल के आला अधिकारियों के बीच संपन्न हुए इस समारोह में जेल आईजी आनंद कुमार ने सभी प्रशिक्षुकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अदिति के चयन के बाद उनके परिवार में जश्र का माहौल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।