उत्तराखंड: हल्द्वानी संजीवनी अस्पताल के संचालक जम्मू-कश्मीर में झील में डूबे, सर्च ऑपरेशन जारी

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी के एक वरिष्ठ चिकित्सक  जम्मू-कश्मीर में झील में डूब गए हैं। झील किनारे बना पैदल पुल टूटने के कारण वह डूब गए। लगातार सर्च आपरेशन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है।

बताया गया है कि ट्रैक पर गए संजीवनी अस्पताल हल्द्वानी के संचालक डा महेश कुमार कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में तारसर झील पर पैदल चलने के लिए बना लकड़ी का पुल बना है। तेज बारिश में पुल टूटने के कारण डा. महेश कुमार व उनके स्थानीय गाइड डा. शकील अहमद झील की तेज धारा में बह गए।सर्च आपरेशन में दोनों का पता नहीं चल सका।

Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।