उत्तराखंडः अब हवाई उड़ानों में ले सकेंगे पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने को दो स्थानों का चयन…

खबर शेयर करें

Dehradun News: जल्द ही आप हवाई यात्रा के दौरान स्थानीय हवाई उड़ानों में यात्री उत्तराखंड के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुलाकात हुई। जिसमें सिंधिया ने इस पर सहमति दी है। उन्होंने उत्तराखंड के व्यंजनों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है ताकि इस पर आगे कार्यवाही की जा सके।

मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्थापना के साथ ही हवाई उड़ानों में यात्रियों को स्थानीय व्यंजन परोसे जाने का अनुरोध किया। इस पर उन्होंने सहमति जताई है। वहीं महाराज ने कहा कि कि उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए दो स्थानों पर भूमि का चयन किया गया है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने पर्यटन मंत्री को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए प्रक्रिया के आधार पर आवेदन करने को कहा। साथ ही कहा कि इस कार्य में केंद्र पूरा सहयोग करेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।