Uttarakhand Breaking: उत्तराखंड पुलिस जवान ने उठाया खौफनाक कदम, दो दिन पहले मनाया था जन्मदिन

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: पिछले कुछ समय से उत्तराखंड पुलिस के जवान लगातार घातक कदम उठा रहे है। इससे पहले भी कई जवान आत्महत्या कर चुुके है। अब देहरादून में एक सिपाही ने आत्महत्या कर ली। पुलिस में 1994 बैच के सिपाही सुरेश कंसवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बेहद सरल स्वभाव के सुरेश कई बड़े अधिकारियों के साथ तैनात रह चुके हैं। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सुरेश कंसवाल ने देहरादून के कंडोली स्थित सरकारी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है

सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो थाना पुलिस और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। खबर है कि कुछ पारिवारिक कारणों से सुरेश कंसवाल परेशान चल रहे थे। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही कंसवाल का जन्मदिन भी था। थाना प्रभारी रायपुर मनमोहन नेगी ने इसकी पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।