उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित, 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी परीक्षाएं

खबर शेयर करें

Ramnagar News: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से प्रारंभ होकर 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच संपन्न होंगी।

परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए परिषद की परीक्षा समिति की बैठक बोर्ड के सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के बाद बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी को इंटरमीडिएट की ड्राइंग एवं पेंटिंग विषय की परीक्षा से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 23 फरवरी से आरंभ होंगी। सभी परीक्षाएं प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 2,16,373 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें हाईस्कूल के 1,12,679 और इंटरमीडिएट के 1,03,442 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा: गणित में गायब रहे बच्चे, 10वीं व 12वीं में सबसे अधिक बच्चों ने छोड़ा हिन्दी का पेपर

परिषद द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इंटरमीडिएट की परीक्षाएं विभिन्न विषयों में 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जबकि हाईस्कूल की परीक्षाएं 23 फरवरी से प्रारंभ होकर 20 मार्च को समाप्त होंगी। परिषद ने सभी परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।