उत्तराखंडः बीजेपी विधायक शैलारानी रावत का निधन, यहां ली अंतिम सांस

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार रात निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। विधायक के भाई व उत्तराखंड प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने इसकी पुष्टि की है। वह 68 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक स्थान पर होगा।

शैला रानी 2012 में पहली बार विधायक चुनी गईं। वर्ष 2017 में चुनाव प्रचार के दौरान वह फिसलकर गिर गई थीं, जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद वह गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई थीं। वह लगभग तीन साल तक अस्तपाल में भर्ती रहीं। स्वस्थ्य होने पर 2022 में फिर से विधायक निर्वाचित हुईं।  अब उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई है।

दो महीने पहले एक कार्यक्रम के दौरान फिसलने से उन्हें चोट लग गई। इस कारण उन्हें मैक्स अस्तपाल देहरादून में भर्ती कराया गया। बाद में मेंदाता अस्पताल में उनका उपचार किया गया। अब वह देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : हर्ष सिरोही बने आम आदमी पार्टी के कुमाऊँ पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।