उत्तराखंड: तिंरगा यात्रा के दौरान भाजपाइयों में चले लाठी-डंडे, भाजपा नेता को दौड़ा – दौड़ा कर पीटा

खबर शेयर करें

Haridwar News: इन दिनों भाजपा नेता लगा लगातार चर्चाओं में है। अब हरिद्वार के ज्वालापुर में भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा ने गुंडई दिखाते हुए दिनभर जमकर हंगामा मचाया। मामूली विवाद के चलते भाजपा के तिरंगा यात्रा कार्यक्रम स्थल में घुसकर भाजपा नेता दीपक टंडन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फिर खन्ना नगर कालोनी में उसके घर में घुसकर हमला कर दिया।

आरोप है कि घर पर कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। विधायक मदन कौशिक के गृह वार्ड में हुई घटना से पुलिस महकमे के होश उड़ गए। आनन-फानन में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एएसपी रेखा यादव ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर कार्रवाई के निर्देश ज्वाालपुर पुलिस को दिए हैं।

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी है। इस मामले में डीआईजी-एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी तय है।

बताया जा रहा हैं कि विवाद की शुरुआत शुक्रवार देर रात खन्नानगर कालोनी के ठीक सामने पेट्रोल पंप के बाहर खन्नानगर कालोनी के ही एक युवक को भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा अपने साथियों के साथ सड़क पर गिराकर पीट रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर)-सुशीला तिवारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर वॉयरल कर दिया। वीडियो वायरल होने का संदेह भाजपा नेता दीपक टंडन पर जताते हुए विष्णु अरोड़ा ने रेलवे फाटक ज्वालापुर के पास अनुराग पैलेस में आयोजित भाजपा के तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में घुसकर दीपक टंडन को बुरी तरह पीटा। जैसे तैसे दीपक टंडन ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद विष्णु अरोड़ा अपने साथियों के साथ खन्ना नगर कालोनी में दीपक टंडन के घर घुस आया, जहां फिर से दीपक टंडन को पीटा गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ संगठित हो रहा हिंदू समाज: धामी

इस दौरान बीच बचाव में आई पत्नी और मां से भी धक्का-मुक्की की गई। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव की हिम्मत नहीं दिखाई। आरोप है कि भाजयुमो नेता ने घर पर कई राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। भीड़ के एकत्र होने पर भाजयुमो नेता एवं उसके साथी भाग खड़े हुए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।