उत्तराखंडः सोमेश्वर में गोल्यू के पुजारी रातोंरात बने करोड़पति, Dream 11 में जीते एक करोड़ रूपये…

खबर शेयर करें

Dream 11 Winner: Dream 11 में लोग टीम बनाकर लगातार करोड़पति बन रहे है। पिछले साल से खासकर उत्तराखंड के लोगों की किस्मत चमकी है। यहां से कई लोग करोड़पति बने। एक बार फिर उत्तराखंड में सोमेश्वर के मोहन चन्द्र करोड़पति बने है। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई देने वाली भी भीड़ लगी है। उन्हें करोड़पति बनने का मौका श्रीलंका और स्काॅटलैंड के बीच खेले गये मैच में मिला। आगे पढ़िए…

Dream 11 winner someshwar mohan bhat

जीं हां अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर बयाला खालसा निवासी मोहन चन्द्र भट्ट Dream 11 में करोड़पति बने है। उन्होंने श्रीलंका और स्काॅटलैंड के बीच विगत 27 जून के खेले गये मैच में अपनी टीम बनाई थी। जिसमें उनकी टीम पहले स्थान पर रही। उन्हें कुल 1146 अंक मिले। मैच खत्म होते ही वह पहले नंबर पर थे जिसके बाद वह खुशी से झूम उठे। सोमेश्वर क्षेत्र से वह पहले करोड़पति बने है। मोहन चन्द्र भटट श्री बद्रीनाथ मंदिर और श्री गोलू देवता मंदिर के पुजारी है। उनके करोड़पति बनने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। लोग लगातार उन्हें बधाईयां दे रहे है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।