उत्तराखंड: अब पहाड़ के हीरा सिंह बने करोड़पति, Dream 11 में जीते दो करोड़…

खबर शेयर करें

Dream 11 winner: इन दिनों उत्तराखंड के युवाओं की किस्मत चमक रही है। Dream 11 में टीम बनाकर एक के बाद एक युवा लगातार करोड़पति बन रहे है। अब पिथौरागढ़ के हीरा सिंह ने आईपीएल मैच के दौरान dream 11 में टीम बनाकर एक नही दो करोड़ रुपए जीते है। जिसके बाद उनके घर में खुशी का माहौल है। आगे पढ़िए…

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हीरा सिंह उर्फ मोहन सिंह ने आईपीएल में लखनऊ और पंजाब के मुकाबले के लिए अपनी सात टीमें बनाई थी। उनके द्वारा बनाई गई पहले नंबर की टीम ने न केवल 902 अंक हासिल कर पहली रैंक हासिल की बल्कि चंद घंटों के भीतर ही उन्हें करोड़पति बनने का संदेश भी प्राप्त हो गया है। रविवार सुबह तक उनके खाते में एक करोड़ चालीस लाख की धनराशि भी क्रेडिट हो गई है। जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।