उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-मौसम ने बदली करवट, चकराता में सीजन की दूसरी बर्फबारी

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सर्दी का असर तेज हो गया है। चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटक उत्साहित हैं। लोहारी, लोखंडी, मोईला, देवबन और कोटी कनासर जैसे क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से बर्फबारी शुरू हुई, जो अभी भी रुक-रुक कर जारी है। फिलहाल करीब एक इंच बर्फ जम चुकी है।

गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे इन स्थानों पर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है। आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम और कड़ाके का हो सकता है, जिससे मैदानों तक ठंड का असर गहरा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।