उत्तराखंडः(बड़ी खबर)-राशन कार्ड ई-केवाईसी को लेकर आया अपडेट, पढ़ लिजिए खबर

खबर शेयर करें

Dehradun News: इन दिनोें राशन कार्ड का ई-केवाईसी चल रहा है। ऐसे में कई लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है कि स्कैन न हो पाने से उन्हें राशन नहीं मिलेगा। लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि यह खबर आपको राहत देगी। जी हां राशन वितरण की नई व्यवस्था के तहत अगर आपकी ई-केवाईसी अभी तक अंगूठे के निशान या रेटिना स्कैन न हो पाने की वजह से पूरी नहीं हो पाई है, तो चिंता न करें। आपका राशन वितरण रोका नहीं जाएगा, आपको निर्धारित समयानुसार पूरा राशन मिलेगा।

विभाग ने स्पष्ट किया गया है कि जिनके घर के मुखिया कही बाहर काम करने के कारण घर पर मौजूद नहीं हैं, अथवा जो अत्यंत बुजुर्ग या असाध्य रोगी हैं, उन सभी के लिए राहत के प्रावधान हैं। इस बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया है। विभाग ने सभी जनपदों के जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।

बता दें 30 नवंबर की समय सीमा के बाद भी राशन मिलेगा और आपकी ई-केवाईसी के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। राशन वितरण में कोई भी बाधा नहीं होगी। सुनिश्चत करें कि इस जानकारी को अपने पड़ोसी और परिचित सभी राशन कार्डधारकों तक पहुंचाएं।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।