उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- ट्रिपल मर्डर से दहला पहाड़, गंगोलीहाट में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या…

Pithoragadh News: खबर पिथौरागढ़ जिले से आ रही है। जहां शुक्रवार को तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी है। मामले के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
तहसील गंगोलीहाट के बुर्शम गांव में एक युवक ने अपनी ताई, चचेरी बहन और चचेरे भाई की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। हटायाकांड के बाद से आरोपित फरार है। राजस्व पुलिस गांव में पहुंची है और जांच में जुट गई। घटना शुक्रवार तड़के पांच बजे की बताई जा रही है।
बुर्शम ग्राम पंचायत के चंतोला तोक निवासी संतोष राम पुत्र मोहन राम ने धारदार हथियार से अपने पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई हेमंती देवी 70 वर्ष पत्नी शेर राम, चचेरे भाई की पत्नी रमा देवी 26 वर्ष पत्नी जोगा राम और चचेरी बहन माया देवी पत्नी 24 वर्ष दीपक कुमार की हत्या कर दी। वहीं शेर राम का पुत्र जोगा राम कहीं बाहर गया था जिसके चलते उसकी जान बच गई। फिलहाल आरोपी फरार है।