उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-तहसीलदार को रिश्वत देने आये थे नेताजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

खबर शेयर करें

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक नेता नायब तहसीलदार को रिश्वत देने के मामले में गिरफ्तार हुआ है। देहरादून के नायब तहसीलदार को फाइल पर साइन करने के लिए रिश्वत देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है। बताया जा रहा है, पकड़ा गया नेता गुल मोहम्मद किसी अन्य व्यक्ति की फाइल साइन कराने तहसील में पहुंचा था। नायब तहसीलदार ने पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार करवाया पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजधानी देहरादून की तहसील में फाइल की आड़ में 17000 रुपए की रिश्वत लेकर पहुंचे गुल मोहम्मद नाम के युवक को अपर तहसीलदार ने अरेस्ट करा दिया है। दरअसल आज तहसील दिवस के मौके पर शिकायतों के निस्तारण के लिए पीड़ित पहुंच रहे थे इसी बीच गुल मोहम्मद नाम का एक व्यक्ति तहसील पहुंचा और अपने काम संबंधी फाइल अपर तहसीलदार शादाब को दी। शदाब ने फाइल खोली तो पैसे गिरने लगे इस बीच आरोपी ने कहा कि साहब पैसे आपके लिए है इस बीच अपर तहसीलदार ने तत्काल पुलिस बुलाकर गुल मोहम्मद को अरेस्ट करा दिया। कोतवाल विधा भूषण नेगी के मुताबिक मामले में तहरीर मिली हैं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।